Chhath Puja Songs: शारदा सिन्हा के गीतों के बिना अधूरा है छठ पर्व, सुनते ही खड़े हो जाते हैं रोंगटे

Sharda Sinha Chhath Puja Songs
X

Sharda Sinha Chhath Puja Songs

Sharda Sinha Chhath Songs: छठ पर्व शारदा सिन्हा के गीतों के बिना अधूरा है। इस खास मौके पर सुनिए उनके अमर गीत जैसे ‘पहिले पहिल छठी मैया’, ‘उठऊ सूरज’ और ‘हो दीनानाथ’।

Sharda Sinha Chhath Songs: नहाय-खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत हो चुकी हैं। यह आस्था और श्रद्धा का महापर्व है, जिसकी शुरुआत सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करते होती हैं। इस पावन अवसर की बात हो और शारदा सिन्हा के गीतों का ज़िक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। उनकी मधुर आवाज और लोकसंस्कृति से जुड़ी धुनें छठ पूजा की आत्मा बन चुकी हैं। गायिका शारदा सिन्हा के गीतों के बिना तो छठ पर्व अधूरा-सा लगता है। हालांकि, साल 2024 में शारदा सिन्हा इस दुनिया को छोड़कर जा चुकी हैं लेकिन उनके गाने और मधुर आवाज अमर हो गई है। आज भी उनके गाए हुए गीत हर बिहारी के दिल में बसे हुए है, जो उनको छठ की पवित्रता को और गहराई से महसूस कराते हैं।

शारदा सिन्हा के लोकप्रिय छठ गीत

पहिले पहिल छठी मैया

छठ पर्व पर गायिका शारदा सिन्हा के गाने खूब ट्रेंड करते हैं, चाहे वह कितने ही पुराने क्यों न हो लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। और इन गीतों पर रील और वीडियो बनाते हैं। इनमें से एक गाना पहिले पहिल छठी मैया काफी पॉपुलर है, जो छठ पूजा के पहले दिन खूब गाया जाता है। बता दें, यह गाना पूरे 8 साल पुराना है लेकिन आज भी लोगों को इस गाने के एक-एक बोल काफी पसंद है।

उठऊ सूरज, भइले बिहान

छठ पर्व के पहले दिन नहाय-खाय के समय उठऊ सूरज, भइले बिहान गाना खूब सुना जाता है। यह गाना छठी मैया के प्रति लोगों की अस्था को और भी अधिक गहरा कर देता है। बता दें, शारदा सिन्हा ने इस गीत को गाने के साथ कंपोज भी किया है।

हो दीनानाथ

शारदा सिन्हा द्वारा गाए सभी गीत लोगों के रोंगटे खड़े कर देते हैं। खासतौर हो दीनानाथ जैसे गीत छठ पूजा के समय सुनने पर लोग भावुक हो जाते हैं। यह गीत आपके अंदर भक्ति भावना को जगा देता है। इसको सुनकर मन को शांति मिलती है।

छठी मैया अइतन आज

छठी मैया अइतन आज यह गाना छठ पर्व के मौके पर हर साल सुना जाता है। हालांकि, यह गाना काफी पुराना है, लेकिन छठ पर्व के मौके जब भक्त इन गीतों को सुनते है तो उन्हें हमेशा नयापन ही महसूस होता है।

तोहे भड़का भैया हो

तोहे भड़का भैया हो यह शारदा सिन्हा के मोस्ट पॉपुलर गानों में से एक है। छठ पर्व के मौके पर यह गाना खूब सुना जाता है। इस गाने को गाकर लोग छठी मैया की पूजा अर्चना करते हैं और भक्ति में लीन हो जाते हैं।

कौन हैं शारदा सिन्हा?

शारदा सिन्हा, बिहार की एक मशहूर लोक गायिका हैं। उन्होंने भोजपुरी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में कई लोकप्रिय गीत गाए हैं। बॉलीवुड में भी उनका योगदान है, उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी फिल्मों में अपनी आवाज दी है। लोक संगीत के प्रति उनके योगदान के लिए उन्हें 'बिहार-कोकिला' कहा जाता है और उन्हें ‘पद्म श्री’ और ‘पद्म भूषण’ जैसे सम्मान से नवाजा गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story