Cannes 2025: ऐश्वर्या राय ने भगवद गीता का श्लोक लिखे आउटफिट में दिखाई भारत की संस्कृति; देखें तस्वीरें

ऐश्वर्या राय ने कान्स में दूसरे दिन भी बिखेरा जलवा
Cannes 2025 Aishwarya Rai Look: विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में एक बार फिर अपने फैशन से सभी का ध्यान खींचा है। पहले दिन पारंपरिक सफेद बनारसी साड़ी और लाल सिंदूर के साथ उन्होंने भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को अंतर्राष्ट्रीय पैमाने पर सम्मानित किया, वहीं दूसरे दिन उन्होंने अपने लुक में इंडो-वेस्टर्न का तड़का लगाते हुए भारतीय संस्कृती को पेश किया।

कान्स 2025 में ऐश्वर्या का दूसरा लुक
दूसरे दिन रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या ने गौरव गुप्ता का डिज़ाइन किया हुआ एक काले रंग का सीक्विन बॉडी-फिट गाउन पहना। इस गाउन के साथ एक सिल्वर-बेज़ टेक्सचर्ड केप था, जिस पर भगवद गीता का श्लोक उकेरा गया था, जो भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है।

उनका यह लुक पुराने हॉलीवुड ग्लैमर से इन्सपायर्ड था। इसके साथ उन्होंने साइड-स्वेप्ट वेव्स, बोल्ड रेड लिप्स और स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ लुक को पूरा किया।

उनके सफेद केप पर संस्कृत में श्लोक लिखा हुआ था। बहुत बारीकी से इस केप पर संस्कृत श्लोक उकेरा गया था। डिजाइनर गौरव गुप्ता ने खुलासा किया कि इस आउटफिट की इंस्पिरेशन वाराणसी के साड़ी बुनकरों से प्रेरित थी जिन्होंने बनारसी ब्रोकेड केप पर भगवद गीता एक संस्कृत श्लोक अंकित किया।

बताते चलें, ऐश्वर्या राय लंबे समय से लॉरियल की ब्रैंड एम्बेसडर हैं और कान्स में उनकी उपस्थिति का इतिहास पुराना है। हर साल वह कान्स के रेड कार्पेट पर भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं।
e
