Celebrity Diwali Bash: दिवाली पार्टी के लिए इन हसीनाओं से लें आउटफिट आइडिया, देखें पूरा लुक

दिवाली पार्टी में हसीनाओं का जलवा
X

दिवाली पार्टी में अभिनेत्रियों का ट्रेडिशनल लुक (Image: varindertchawla)

Celebrity Diwali Bash: दिवाली पार्टी में अभिनेत्रियों ने लाल रंग के पारंपरिक और मॉडर्न लुक से बिखेरी खूबसूरती की चमक। आप भी इनके लुक को कर सकती हैं ट्राई।

Celebrity Diwali Bash: दिवाली का त्योहार खुशियों और नई शुरुआत का प्रतीक होता है। इस दिन घर-आंगन दीपों की रोशनी से जगमगाता है और हर कोई अपने पहनावे में भी वही रौनक और चमक भरना चाहता है। इस त्यौहार में अगर किसी रंग की बात की जाए तो वह रंग है लाल। लाल रंग न केवल परंपरा का हिस्सा है, बल्कि यह उत्सव में ऊर्जा और आकर्षण भी जोड़ता है।

बता दें, दिवाली की पार्टी के दौरान कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने लाल रंग की खूबसूरती को अपने अंदाज में अपनाया। किसी ने पारंपरिक साड़ी से लुक पूरा किया तो किसी ने आधुनिक लहंगे या कुर्ती-प्लाजो से इस रंग को नया रूप दिया। आइए जानते हैं किन-किन अदाकाराओं ने इस दिवाली पार्टी में लाल रंग पहनकर चार चांद लगा दिए।

नुसरत भरूचा का लाल लहंगा

दिवाली के मौके पर नुसरत भरूचा का लाल लहंगा देखने लायक था। उन्होंने गहरे लाल रंग का लहंगा पहना था, जिस पर सुनहरी जरी और बारीक कढ़ाई का शानदार काम किया गया था। इस लहंगे को उन्होंने मैचिंग ब्लाउज और झुमकों के साथ पहना, जो उनके लुक को और भी शाही बना रहा था। उनका यह पारंपरिक लुक इस बात का उदाहरण था कि कैसे क्लासिक फैशन हमेशा स्टाइलिश दिखता है।

पलक तिवारी का मल्टीकलर लहंगा

पलक तिवारी ने इस दिवाली पर मल्टीकलर लहंगा पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनके लहंगे पर बारीक सुनहरी कढ़ाई और चमक दिखाई दे रही थी, जो रोशनी में बेहद खूबसूरती से झिलमिला रही थी। उन्होंने अपने लुक को और खास बनाने के लिए चेन वाले झुमके पहने हुए थे। पलक का यह रूप इस बात का को बताता है कि, ये रंग हर स्किन टोन और हर उम्र की महिला पर शानदार लगता है, बस उसे आत्मविश्वास के साथ पहना जाए।

सान्या मल्होत्रा प्लाजो लुक

जहां कई अभिनेत्रियां भारी लहंगे और साड़ियों में दिखीं, वहीं सान्या मल्होत्रा ने एक सादगी भरा लुक अपनाया। उन्होंने लाल और चॉकलेट रंग के मेल से बनी कुर्ती और प्लाज़ो पहना था। कुर्ती के गले पर कढ़ाई की गई थी, जो पूरे परिधान में एक निखार ला रही थी। इसके साथ उन्होंने लंबे सफेद झुमके पहने, जो इस सादे लुक को भी त्यौहार के अनुरूप भव्य बना रहे थे। सान्या का यह लुक उन लोगों के लिए एक प्रेरणा है जो आरामदायक पहनावे में भी त्यौहार की भावना को व्यक्त करना चाहते हैं।

इन सभी बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने यह बता दिया कि फैशन केवल कपड़ों का चयन नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और अपनी संस्कृति को आधुनिकता के साथ प्रस्तुत करने की कला है। लाल रंग, जो हमेशा से शुभता, प्रेम और ऊर्जा का प्रतीक रहा है, इन अभिनेत्रियों ने उसे अपने अंदाज में अलग बना दिया। चाहे नुसरत का पारंपरिक लहंगा हो, पलक की चमकदार झलक, सान्या का सादगी भरा लुक, हर एक रूप ने त्योहार की भावना को जीवंत कर दिया।

दिवाली केवल दीपों और मिठाइयों का नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और खूबसूरती को निखारने का भी त्योहार है। बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने अपने लाल रंग के परिधानों से दिखा दिया कि परंपरा को आधुनिकता के साथ अपनाना कितना सुंदर लग सकता है। अगर आप भी इस दिवाली कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो त्योहार की भावना को दर्शाए और आपके लुक में नई चमक भरे, तो लाल रंग के परिधान जरूर अपनाएं। क्योंकि इस रंग में न सिर्फ रौनक है, बल्कि इसमें छिपा है उत्सव का असली जादू।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story