Bigg Boss Kannada 12: होस्ट किच्चा सुदीप और 2 के खिलाफ शिकायत दर्ज, जातीय भेदभाव और अपमान का आरोप

बिग बॉस कन्नड़ 12 को एक्टर किच्चा सुदीप होस्ट करते हैं।
X

बिग बॉस कन्नड़ 12 को एक्टर किच्चा सुदीप होस्ट करते हैं। 

'बिग बॉस कन्नड़ 12' एक बार फिर विवादों में घिर गया है। शो के होस्ट किच्चा सुदीप और दो कंटेट्सेंट के खिलाफ जातीय भेदभाव, महिलाओं के अपमान और शारीरिक हमले के गंभीर आरोपों पर कर्नाटक महिला आयोग में शिकायत दर्ज की गई है।

Bigg Boss Kannada 12: रियलिटी शो बिग बॉस कन्नड़ 12 एक बार फिर विवादों में घिर गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के होस्ट किच्चा सुदीप और दो प्रतियोगियों के खिलाफ गंभीर आरोपों के चलते शिकायत दर्ज कराई गई है।

कर्नाटक महिला आयोग में दर्ज शिकायत

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सामाजिक कार्यकर्ता संध्या पवित्रा एन. ने कर्नाटक राज्य महिला आयोग में यह शिकायत दर्ज की है। शिकायत में किच्चा सुदीप के साथ प्रतियोगी अश्विनी गौड़ा और रशिका का नाम शामिल है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि किच्चा सुदीप ने प्रतियोगी रक्षिता के प्रति अपमानजनक और आक्रामक टिप्पणियां कीं। शो में महिलाओं के प्रति असम्मानजनक व्यवहार को बढ़ावा दिया गया।

उनका ये भी आरोप है कि रशिका पर आरोप है कि उन्होंने एक एपिसोड के दौरान सह-प्रतियोगी मलवल्ली नटराज (गिल्ली) पर शारीरिक हमला किया। वहीं अश्विनी गौड़ा पर जाति आधारित टिप्पणियां करने, रक्षिता के सामाजिक पृष्ठभूमि का मज़ाक उड़ाने और “एस कैटेगरी” जैसे कोड शब्दों का इस्तेमाल कर SC/ST जातियों का तिरस्कार करने का आरोप लगाया गया है।

सुदीप की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं

अब तक किच्चा सुदीप की ओर से इन आरोपों पर कोई बयान नहीं आया है। यह भी ध्यान देने वाली बात है कि सुदीप पिछले 12 सीज़न से बिग बॉस कन्नड़ की मेजबानी कर रहे हैं।

सीज़न 12 शुरुआत से विवादों में

इस बार का सीज़न शुरुआत से ही विवादों से घिरा हुआ है। अक्टूबर में पर्यावरण कानूनों के उल्लंघन और बिना वैध अनुमति के संचालन को लेकर कर्नाटक स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (KSPCB) ने बिग बॉस के स्टूडियो को कुछ दिनों के लिए सील कर दिया था। बाद में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आदेश पर स्टूडियो को फिर से खोल दिया गया।

बिग बॉस कन्नड़ 12 की शुरुआत 28 सितंबर 2025 को हुई। अब तक शो से करीबसप्पा, RJ अमित, मंजू बी, सतीश, मल्लम्मा, चंद्रा, अश्विनी एस, सुधीर और रक्षिता को बेघर किया जा चुका है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story