Video: हरी साड़ी में अक्षरा सिंह का ग्लैमरस अंदाज, फैंस बोले- 'आपकी मुस्कान दिल जीत लेती है'

सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है।
Akshara Singh video: भोजपुरी फिल्मों की क्वीन अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर हरे रंग की साड़ी में अपना नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका खूबसूरत अंदाज और हल्की मुस्कान फैंस को खूब भा रही है।
कभी पल्लू लहराते हुए, तो कभी पेड़ों के पीछे पोज देती अक्षरा का यह लुक फैन्स को दीवाना बना रहा है। उनके इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। अक्षरा ने अपनी मोहक मुस्कान और स्टाइलिश पोज से फैंस का दिल जीत लिया।
अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, "सच्ची खूबसूरती ध्यान खींचने की कोशिश नहीं करती, लोग खुद उसे पसंद करते हैं।" फैंस उनके लुक और कैप्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
एक फैन ने कमेंट किया, "आपकी मुस्कान में हिम्मत और दर्द दोनों दिखते हैं।" अक्षरा का नाम भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ विवादों में रहा, जहां रिश्ते की कड़वाहट और गंभीर आरोपों ने उनके निजी जीवन को सुर्खियों में ला दिया था।
बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपने शानदार अभिनय और स्टाइल के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं।
