VIDEO: अर्जुन कपूर ने घूरने वाला viral meme किया रीक्रिएट, रणवीर सिंह-वरुण धवन की छूटी हंसी

Arjun kapoor meme video
X

नए एड में अर्जुन कपूर अपने वायरल मीम वाले अंदाज में नजर आए।

इंटरनेट पर हाल ही में अर्जुन कपूर का एक मीम तेजी से वायरल हुआ था जिसमें वह घूरते नजर आते थे। अब एक नए विज्ञापन में अर्जुन ठीक उसी अंदाज में नजर आ रहे हैं। देखिए वीडियो।

Arjun Kapoor Viral meme: हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर पर बने एक वायरल मीम ने इंटरनेट पर तबाही ला दी थी। एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर गुस्से से घूरते दिखते थे जिसका लोगों ने मीम बना दिया जो तेजी से इंटरनेट पर छा गया। अब एक्टर ने खुद पर बने इसी मीम को एक वज्ञापन में रीक्रिएट किया है। उनका लेटेस्ट एड सामने आते ही तेजी से ट्रेंड कर रहा है जिसने दर्शकों को खूब हंसाया।

अर्जुन कपूर का वीडियो वायरल

अर्जुन कपूर एक आइसक्रीम विज्ञापन में नजर आ रहे हैं जिसमें उन्होंने वायरल मीम जैसी अंदाज दिखाया। एड की शुरुआत अर्जुन कपूर के घूरते हुए पोकर फेस से होती है। चाहे वो रेस्तरां में टेबल का इंतजार कर रहे हों, गर्लफ्रेंड से बहस कर रहे हों या फिर किचन में उंगली कट गई हो- हर सीन में अर्जुन एक ही एक्सप्रेशन बनाए रखते हैं, ठीक वैसे ही जैसे उनके वायरल मीम में देखा गया था।

लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब अर्जुन आइसक्रीम की पहली बाइट लेते हैं- और अचानक झूम उठते हैं, नाचते हैं और पूरे जोश में आ जाते हैं।

यहां देखिए अर्जुन कपूर का वायरल मीम:

इंटरनेट पर छाया वीडियो, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

इस मजेदार एड को लेकर अर्जुन के दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर रिएक्ट किया है। एक्टर गुलशन देवैया ने लिखा, "रिवर्स UNO"। वहीं रणवीर सिंह ने हंसी के ठहाके लगाए। वरुण धवन, फरहान अख्तर, अर्जुन की बहन अंशुला कपूर और आशीष चंचलानी समेत कई सेलेब्रिटीज ने हंसते हुए रिएक्ट किया।

एक यूजर ने लिखा, "तुम लोग मीम्स बनाते रह गए, ये आदमी उससे भी पैसा कमा गया।" दूसरे ने कमेंट किया, "क्या ज़बरदस्त तरीका है ये दिखाने का कि अर्जुन अब भी एक्टिव हैं!"

अर्जुन कपूर का वर्क फ्रंट

अर्जुन कपूर इस साल फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी।

अर्जुन जल्द ही ‘नो एंट्री 2’ में भी नजर आएंगे, जो 2005 की हिट कॉमेडी फिल्म का सीक्वल है। यह फिल्म क्रिसमस 2026 में रिलीज़ होने की उम्मीद है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story