Anushka and Virat Airport Look: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने परंपरिक लुक से फैंस को बनाया दीवाना, विराट कोहली को देखते ही लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान

Anushka and Virat Airport Look: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने परंपरिक लुक से फैंस को बनाया दीवाना, विराट कोहली को देखते ही लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान
X
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को एकसाथ एयरपोर्ट पर देखा गया था। दोनों की जोड़ी को देखकर फैंस अब भी उनकी तारीफें किए बिना नहीं रह पा रहे हैं।

Anushka and Virat Airport Look: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को एकसाथ एयरपोर्ट पर देखा गया था। दोनों की जोड़ी को देखकर फैंस अब भी उनकी तारीफें किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की, जहां अनु्ष्का ने पारंपरिक परिधान पहना हुआ है। इसके अलावा उनके साथ विराट व्हाइट टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं।

बता दें, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सिल्क चंदेरी कुर्ता पहना हुआ था, जिसमें वे काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। इस कुर्ते को उन्होंने ऑर्गेंजा पैनल्स और किनारों पर ब्लैक थ्रेडवर्क से सजाए गए पलाजो पैंट्स के साथ जोड़ा था। इसके साथ ही उन्होंने ऑर्गेंजा दुपट्टा भी पहना, जो उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहा था।

अनुष्का का सिंपल लुक

अब बात करें अनुष्का के एयरपोर्ट लुक की तो उनका यह लुक बेहद सिंपल और नेचुरल था। उनके बालों को बीच से पार्ट करते हुए खुला छोड़ा हुआ था। उनके माथे पर एक छोटी सी काली बिंदी लगी हुई थी। जो उनके लुक में ट्रेडिशनल टच दे रही थी उनके पैरों में ब्लैक स्ट्रैप फ्लैट फुटवियर थे, जो आरामदायक सफर के लिए एक बेहतरीन विकल्प थे। साथ ही उन्होंने अपनी प्राकृतिक खूबसूरती को पूरी तरह से फ्लॉन्ट किया था। उनकी त्वचा बिल्कुल निखरी हुई और हाइड्रेटेड नजर आ रही थी, जो उनकी स्किनकेयर रूटीन को बयां करती है। उनका पारंपरिक लुक बिना ज्यादा प्रयास किए बेहद एलिगेंट और आकर्षक नजर आ रहा था।

विराट कोहली का आरामदायक लुक

क्रिकेटर विराट कोहली अपने आरामदायक और मॉडर्न एयरपोर्ट लुक में दिखाई दिए थे। उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट पहनी थी, जिसमें फुल स्लीव्स थे। इस परफेक्ट टी-शर्ट को उन्होंने ऑलिव ग्रीन पैंट्स के साथ पेयर किया था, जो उनके लुक को और भी स्टाइलिश और आरामदायक बना रहा था। विराट का लुक बेहद कैजुअल था, लेकिन फिर भी उन्होंने इसे शानदार तरीके से स्टाइल किया था।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक बार फिर एयरपोर्ट फैशन में सबका ध्यान खींच लिया है। दोनों के लुक्स में एक खूबसूरत कंट्रास्ट था, लेकिन दोनों ही एक जैसे आरामदायक और स्टाइलिश थे। अनुष्का के पारंपरिक लुक से लेकर विराट के कैजुअल स्टाइल तक, दोनों ने यह साबित कर दिया कि, फैशन और आराम को एक साथ खूबसूरती से जोड़ा जा सकता है। अगली बार जब आप अपना बैग पैक करें, तो इन दोनों के इस स्टाइल को कैरी कर सकते हैं। यानी ये सफर करने के लिए एक परफेक्ट लुक है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story