Anshula Kapoor: बहनों के लिए अंशुला कपूर का छलका प्यार, कहा- 'जान्हवी-खुशी को ट्रोल होते देखना आसान नहीं'

बहनों के लिए अंशुला कपूर का छलका प्यार, कहा- जान्हवी-खुशी को ट्रोल होते देखना आसान नहीं
X
जान्हवी और खुशी कपूर को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। अब उनकी सौतेली बहन अंशुला कपूर ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

Anshula Kapoor: बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में जान्हवी और खुशी कपूर को लेकर दिल छू लेने वाला बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर नाराज़गी जताई और दोनों बहनों को सबसे बहादुर लड़कियां बताया।

बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "जब कोई ऐसा इंसान जिसे आप प्यार करते हैं, ट्रोल होता है, तो उसे देखना आसान नहीं होता। वो आपकी बहन हो या कोई भी करीबी, उस दर्द को अंदर रख पाना बहुत मुश्किल है।"

उन्होंने बताया कि जान्हवी और खुशी जैसी लड़कियों को जानना उनके लिए सौभाग्य की बात है क्योंकि वो न सिर्फ बहादुर हैं, बल्कि बहुत ही सच्चे दिल वाली भी हैं।

हर बात पर आलोचना करना ट्रोलिंग है, क्रिटिसिज़्म नहीं

अंशुला ने यह भी कहा कि जब काम की आलोचना की जाती है, तो उसे समझा जा सकता है। लेकिन जब बात हर चीज़ पर होने लगती है, जैसे पहनावा, लुक्स या पर्सनल लाइफ, तो वो आलोचना नहीं, ट्रोलिंग कहलाती है। "बीस या किशोरावस्था के किसी व्यक्ति को इस तरह टारगेट करना बहुत ही अनुचित है। लोग बिना जाने-पहचाने किसी को जज करते हैं, ये सही नहीं।"

जान्हवी-खुशी को मिलती रही है ऑनलाइन नफरत

जान्हवी कपूर और खुशी कपूर अक्सर अपनी फिल्मों, फैशन चॉइस और यहां तक कि अपनी सर्जरी को लेकर भी ट्रोल होती रही हैं। जान्हवी ने कई बार अपनी मां श्रीदेवी की विरासत निभाने के प्रेशर के बारे में बात की है। वहीं खुशी को उनकी डेब्यू फिल्म 'द आर्चीज़' के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर निगेटिव कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है।

अंशुला के बारे में

अंशुला कपूर को हाल ही में रियलिटी शो 'The Traitors' में देखा गया था। वह एक एंटरप्रेन्योर हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने कुछ समय पहले अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से सगाई भी की है।

जान्हवी और खुशी की आने वाली फिल्में

जान्हवी कपूर जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'परम सुंदरी' में नजर आएंगी, जो 1 अगस्त को रिलीज़ होगी। वहीं करण जौहर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में भी वो नजर आएंगी। खुशी कपूर को दर्शकों ने नेटफ्लिक्स फिल्म 'The Archies' में देखा था, जिसमें उन्हें मिश्रित प्रतिक्रिया मिली थी।



काजल सोम

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story