दौलत में शाहरुख खान से आगे निकले अलख पांडे, जानिए कैसे बनी PhysicsWallah की ये कहानी

दौलत में शाहरुख खान से आगे निकले अलख पांडे।
कभी एक छोटे से कमरे में मोबाइल कैमरे पर पढ़ाने वाले अलख पांडे आज भारत के सबसे अमीर एजुकेटर्स में शामिल हैं। PhysicsWallah के संस्थापक अलख पांडे ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को भी संपत्ति के मामले में पीछे छोड़ दिया है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, अलख पांडे की कुल संपत्ति में 223% की बढ़ोतरी हुई है। और अब यह ₹14,510 करोड़ हो गई है।
लेकिन ये कामयाबी रातों-रात नहीं मिली, इसके पीछे है सालों की मेहनत, जुनून और एक ऐसा विजन जिसने लाखों छात्रों की जिंदगी बदली। आइए जानते हैं इस सफर की पूरी कहानी...
अलख पांडे की संपत्ति शाहरुख खान से ज्यादा
फिजिक्स वाला (PhysicsWallah) ने पिछले साल की तुलना में अपना घाटा बहुत कम कर लिया है। FY25 (वित्त वर्ष 2025) में कंपनी को जहां पहले ₹1,131 करोड़ का नुकसान हुआ था, अब वह सिर्फ ₹243 करोड़ रह गया है।
साथ ही कंपनी की कमाई भी बढ़ी है, जो पहले ₹1,940 करोड़ थी, अब ₹2,886 करोड़ हो गई है।इसका मतलब है कि कंपनी तेज़ी से आगे बढ़ रही है और बाज़ार में उसकी पकड़ मज़बूत हो रही है।
शाहरुख खान की अरबपति क्लब में एंट्री:
शाहरुख खान ने पहली बार अरबपति क्लब में प्रवेश किया है। उनके नेटवर्थ में वृद्धि का मुख्य कारण उनकी कंपनी Red Chillies Entertainment रही, जिसे वह अपनी पत्नी गौरी खान के साथ मिलकर चलाते हैं। इस कंपनी ने FY23 में ₹85 करोड़ का लाभ कमाया। इसके अलावा, उनकी फिल्म ‘जवान’ ने भारत में ₹640.25 करोड़ और वैश्विक स्तर पर ₹1,160 करोड़ की कमाई की।फिजिक्सवाला का IPO प्लान:
फिजिक्सवाला ने SEBI के पास ₹3,820 करोड़ के आईपीओ के लिए दस्तावेज जमा किए हैं। इसमें से ₹3,100 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹720 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। अलख पांडे और प्रतीक माहेश्वरी OFS के माध्यम से ₹360 करोड़ के शेयर बेचने की योजना बना रहे हैं।आईपीओ के प्रबंधन के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल, गोल्डमैन सैक्स इंडिया, जेपी मॉर्गन इंडिया और एक्सिस कैपिटल को नियुक्त किया गया है।
