VIDEO: अक्षय कुमार और हनी सिंह ने पेश किया कुड़ी चमकीली का ऑन एयर वर्जन, वीडियो देख एक्साइडेट हुए फैंस

Akshay Kumar and Honey Singh Video: पंजाबी सिंगर हनी सिंह लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों के लिए गाने नहीं बना रहे थे। यो यो हनी के गानों को अक्षय कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन की मूवी में लोगों ने बेहद पसंद किया था। एक बार फिर फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए अक्षय की फिल्म के लिए हनी सिंह ने कुड़ी चमकीली गाना गाया है। इसकी म्यूजिक वीडियो में भी अक्षय और डायना पेंटी के साथ वो नजर आ रहे हैं। सॉन्ग को खिलाड़ी कुमार के फैंस ने भी काफी ज्यादा प्यार दिया है। अब दोनों ने उड़ती फ्लाइट के अंदर बैठकर कुड़ी चमकिली गाने पर एक मजेदार वीडियो बनाई है।
अक्षय कुमार ने शेयर की जबरदस्त वीडियो
इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार ने अपने साथ हनी पाजी की यह वीडियो शेयर की है। वीडियो के कैप्शन में अक्षय ने लिखा कि यो यो हनी सिंह और मेरे साथ कुड़ी चमकीली का ऑन एयर वर्जन आपके लिए पेश कर रहे हैं। मैंने और हनी ने तीन चेयर चैलेंज में बुरा नहीं किया। फैंस को भी इस चैलेंज को स्वीकार करने की बात एक्टर ने कही है। वीडियो में खास बात देखी गई की हनी सिंह और अक्षय कुमार चेयर चालू वीडियो के दौरान बदल रहे थे और किसी को महसूस तक नहीं होने दिया कि उन्होंने ऐसा किया है। अक्षय ने भी पोस्ट के नोट में इस बात का जिक्र किया है।
यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट
अक्षय और हनी की वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटाते हुए अपनी प्रतिक्रिया शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप बॉलीवुड को भले ही ना देखें लेकिन हनी सिंह को इग्नोर नहीं कर सकते हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि आपने इतनी जल्दी उठक बैठक कैसे लगाई। तीसरे यूजर ने लिखा कि किसने मेरी तरह वीडियो के रिफ्लेक्शन में हनी सिंह को सीट बदलते हुए देखा है। ज्यादातर यूजर्स लव इमोजी भी कमेंट में पोस्ट कर रहे हैं।
सॉन्ग को मिल रहा लोगों का भरपूर प्यार
हनी सिंह ने कुड़ी चमकीली गाने को Selfiee फिल्म के लिए बनाया है। इसको लिखने के साथ ही गाने का काम भी खुद पॉपुलर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने ही किया है। गाने की म्यूजिक वीडियो में अक्षय कुमार और डायना पेंटी के बीच कमाल की लव केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। हनी के कैमियो ने भी सॉन्ग को काफी ज्यादा खास बना दिया है। फिलहाल तो चर्चा हनी सिंह के साथ अक्षय कुमार की लेटेस्ट वीडियो की हो रही है। सेल्फी फिल्म के बारे में बात करें तो यह 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS