Ajay Devgan Birthday: अजय देवगन के जन्मदिन पर जानिए उनकी पर्सनल लाइफ के अनसुने राज

Ajay Devgan Birthday: अजय देवगन के जन्मदिन पर जानिए उनकी पर्सनल लाइफ के अनसुने राज
X
अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 को नई दिल्ली में हुआ था। अजय के जन्मदिन पर हम आपके लिए लाये हैं अजय देवगन की जिन्दगी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ।

अजय देवगन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे नायक हैं, आज जिनके नाम से ही फिल्म का हिट हो जाना गारंटी माना जाता है। 'फूल और काँटे' फिल्म से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाले अजय देवगन ने 'टोटल धमाल' तक पहुचते पहुचते कई शानदार और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। 2 अप्रैल को अजय देवगन का जन्मदिन है और उनके जन्मदिन पर हम आपके लिए लाये हैं अजय देवगन की जिन्दगी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 को नई दिल्ली में हुआ था। अजय देवगन के पिता का नाम वीरू देवगन था जो बॉलीवुड में एक स्टंट कोरियोग्राफर थे। अजय देवगन की माँ का नाम वीना देवगन है, जो हाउस वाइफ हैं और अजय के साथ ही रहती हैं।

अजय देवगन का एक भाई भी है जिसका नाम अनिल देवगन है, अनिल देवगन एक फिल्म निर्देशक हैं। अनिल देवगन ने साल 2000 में फिल्म 'राजू चाचा' और 2005 में 'ब्लैकमेल' को निर्देशित किया था।

अजय देवगन ने 23 फरवरी 1999 को एक्ट्रेस काजोल से शादी की। अजय और काजोल के दो बच्चे हैं, बेटी निसा और बेटा युग।

अजय देवगन बॉलीवुड के पहले ऐसे अभिनेता हैं जिनके पास परिवहन के लिए अपना निजी विमान है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story