Aishwarya Rai Bachchan: ऐश्वर्या ने दिखाया ग्लोबल रनवे लुक, देखिए परंपरा और आधुनिकता का संगम

ऐश्वर्या राय बच्चन ने L’Oréal Paris के लिए खूबसूरत लुक में Paris Fashion Week पर जलवा बिखेरा
Aishwarya Rai Bachchan: ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर के रूप में की फैमिली का हिस्सा बनने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में अपने स्टाइल का जलवा दिखाया। जाने-माने फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के कस्टम कॉउचर लुक में सजी ऐश्वर्या ने सभी का ध्यान खींचा। डायमंड्स और मनीष मल्होत्रा की क्रिएटिविटी से भरी उनकी लुक ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दि है.
मनीष मल्होत्रा की अद्धभुत कारीगरी
ऐश्वर्या की शेरवानी में मनीष मल्होत्रा की महारत झलक रही थी। पारंपरिक भारतीय शेरवानी को आधुनिक कट्स, डायमंड एम्ब्रॉइडरी और शाही अंदाज में ढाला गया था। इस लुक में दिखाया गया था कि कैसे भारतीय पारंपरिक क्राफ्ट को ग्लोबल फैशन के नजरिए से पेश किया जा सकता है।
At L’Oréal Paris’ ‘Le Défilé 2025 (@lorealparis), Aishwarya Rai Bachchan takes the runway in a sherwani-inspired ensemble that reinvents heritage menswear through an androgynous couture perspective. The silhouette exudes authority and elegance, blending structured tailoring with… pic.twitter.com/LQtw3UipfT
— ManishMalhotraWorld (@MMalhotraworld) September 30, 2025
डायमंड्स और ब्रॉचेज लगाए गए
ऐश्वर्या ने अपने लुक को मनीष मल्होत्रा ज्वैलरी के ब्रॉचेज से कंप्लीट किया। वहीं बताया जा रहा है कि, कई घंटे की मेहनत के बाद इसे तैयार किया गया था। हर ब्रॉच ने ताकत, गरिमा और आधुनिक ताबीज़ का प्रतीक दर्शाया। यह न केवल ज्वैलरी थी, बल्कि फैशन और कला का एक अनोखा मिश्रण था।
जानकारी के मुताबकि, ऐश्वर्या राय बच्चन L’Oréal Paris फैमिली का हिस्सा बनकर बीस सालों से अपने करियर और स्टाइल की मिसाल पेश कर रही हैं। इस ग्लोबल प्लेटफ़ॉर्म पर उनका लुक न केवल स्टाइलिश था, बल्कि भारतीय क्राफ्ट और शिल्प की गरिमा को भी प्रदर्शित कर रहा था। वहीं उनकी अदाएं और पर्सनालिटी ने यह साबित किया कि कैसे भारतीय ट्रेडिशन और ग्लोबल फैशन को एक साथ पेश किया जा सकता है।



ग्लोबल प्लेटफ़ॉर्म पर भारतीय क्राफ्ट का जश्न
ऐश्वर्या का यह लुक सिर्फ सुंदर दिखने का नाम नहीं था। यह भारतीय शिल्प, डिज़ाइन और कारीगरी का ग्लोबल मंच पर जश्न था। भारतीय फैशन को अंतरराष्ट्रीय नजरिए से कैसे दिखाना है, ये ऐश्वर्या की तरफ किया गया था।
स्टाइल और परंपरा का परफेक्ट संगम
इस लुक में आधुनिकता और परंपरा का बेहतरीन संतुलन देखने को मिला। शक्ति और कोमलता का मेल, डायमंड एम्ब्रॉइडरी, ब्रॉचेज और शेरवानी ने ऐश्वर्या को ग्लोबल फैशन आइकॉन बना दिया। ऐश्वर्या का यह लुक यह दिखाता है कि फैशन केवल दिखावे का नहीं, बल्कि संस्कृति, कला और व्यक्तिगत स्टाइल का मिश्रण भी हो सकता है।
दरअसल, यह ग्लोबल रनवे लुक फैशन की दुनिया में एक मिसाल है। मनीष मल्होत्रा की शेरवानी और ज्वैलरी ने भारतीय कारीगरी को आधुनिक ग्लैमर के साथ पेश किया। इस लुक से यह सिखने को मिलता है कि ग्लोबल फैशन में भारतीय क्राफ्ट को कैसे शामिल किया जा सकता है। डायमंड्स की चमक, शाही सिल्हूट और स्टाइलिश ब्रॉचेज ने ऐश्वर्या को न केवल खूबसूरत बनाया, बल्कि ग्लोबल फैशन स्टेज पर भारतीय कला और संस्कृति का जश्न भी मनाया।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
