Abdu Rozik: गिरफ्तारी की खबरों पर भड़के Bigg Boss स्टार, वीडियो जारी कर दी सफाई

abdu rozik reacts to arrest rumors
X

abdu rozik reacts to arrest rumors

Bigg Boss फेम अब्दु रोजिक को दुबई में चोरी के आरोप में हिरासत में लेने की खबरें है। लेकिन उनकी टीम ने गिरफ्तारी से इनकार करते हुए साफ किया कि वह रिहा कर दिए गए हैं। अब्दु ने भी वीडियो के जरिए अपनी सफाई दी है।

'Bigg Boss 16' से दुनियाभर में मशहूर हुए ताजिकिस्तानी सिंगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब्दु रोजिक एक बार फिर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्दु को शनिवार तड़के दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चोरी के आरोप में हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा था कि वह मोंटेनेग्रो से दुबई पहुंचे थे और सुबह करीब 5 बजे पुलिस ने उन्हें रोका।

हालांकि अब्दु की टीम ने इन खबरों को गलत बताते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया है। टीम का कहना है कि अब्दु को गिरफ्तार नहीं किया गया था, बल्कि कुछ समय के लिए पूछताछ के लिए रोका गया था। बाद में उन्हें बिना किसी चार्ज के रिहा कर दिया गया।

टीम का बयान
मैनेजमेंट कंपनी S-Line Project ने कहा, "सबसे पहले, यह साफ कर देना चाहते हैं कि अब्दु रोजिक को गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्हें केवल पुलिस द्वारा कुछ देर के लिए रोका गया था। उन्होंने अपनी तरफ से पूरी जानकारी दी और फिर रिहा कर दिए गए। आज वे दुबई में एक अवॉर्ड फंक्शन में भी शामिल हो रहे हैं।"

टीम ने यह भी कहा कि मीडिया में जो खबरें फैल रही हैं, वे भ्रामक हैं और वे अब्दु की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं। "हम इन झूठी खबरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं। अब्दु बेगुनाह हैं और हम सही वक्त आने पर पूरी सच्चाई सामने लाएंगे।"

सोशल मीडिया पर दिया जवाब
अब्दु ने खुद भी कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह दुबई के एक इवेंट में मुस्कुराते और लोगों से मिलते-जुलते नजर आ रहे हैं। इससे साफ है कि वह अब सुरक्षित हैं और किसी तरह की पुलिस कस्टडी में नहीं हैं। इसके अलावा, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इन खबरों को लेकर अजीब-सा रिएक्शन -'A? और आगे दूसरे स्टोरी में दुबई इवेंट का क्लिप शेयर कर लिखा- 'The truth is here'।



पिछले विवाद
यह पहली बार नहीं है जब अब्दु विवादों में आए हों। साल 2023 में भारत में उन्हें एक मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि उस मामले में भी उन्हें आरोपी नहीं ठहराया गया था।

कौन हैं अब्दु रोजिक?
अब्दु रोजिक ताजिकिस्तान के रहने वाले हैं और वह एक रेयर ग्रोथ हार्मोन कंडीशन के कारण दुनियाभर में पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपनी खास आवाज़ और कॉमिक टाइमिंग से सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग बनाई है।

‘Bigg Boss 16’ में उनकी मासूमियत और ह्यूमर ने लोगों का दिल जीत लिया था। शो के बाद उन्होंने बॉक्सिंग, बिज़नेस और म्यूजिक की दुनिया में भी कदम रखा। हाल ही में उन्होंने UK में अपने रेस्टोरेंट चैन ‘Habibi’ की शुरुआत की थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story