दिल्ली विस चुनाव: इसी महीने होगा चुनाव की तारीखों का ऐलान, खत्म होगा सरकार बनने का इंतजार

X
By - ????? ????? |7 Dec 2014 6:30 PM
दिल्ली में चुनाव की घोषणा 24 दिसंबर की शाम तक हो सकती है।
नई दिल्ली. दिल्ली में सरकार का इंतजार कर रहे दिल्लीवासियों को क्रिसमस से पहले बड़े दिन का तोहफा दिया जा सकता है। दिल्ली में चुनाव की घोषणा 24 दिसंबर की शाम तक हो सकती है। चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों की बैठके हो चुकी है।
इन बैठकों में यह बात सामने आई है कि 23 दिसंबर को संसद का शीतकालीन सत्र खत्म हो रहा है। उसी दिन जम्मू कश्मीर और झारखंड के चुनाव परिणाम आ रहे हैं। सूत्रों की माने तो इस बजट में दिल्ली को काफी कुछ दिया जा सकता है। ऐसे में सत्र खत्म होने के साथ ही केंद्र चुनाव की घोषणा कर सकती है। भाजपा नेताओं की मानें तो पार्टी दिल्ली में चुनाव के लिए तैयार हैं। नए उम्मीदवारों की भी तैयारी कर ली गई है लेकिन पार्टी अभी स्थिति को भापकर चुप है।
पार्टी बजट का इंतजार कर रही है। उनके पास कई मुद्दे होंगे जिन्हें चुनाव में भुनाया जा सकता है। वहीं आप की माने तो भाजपा चुनाव नहीं चाहती लेकिन स्थिति ऐसी बन गई है कि उन्हें चुनाव करवाने ही होंगे।
नाक का सवाल बना
दिल्ली चुनाव तीनों राजनीतिक दलों के लिए नाक का सवाल बन गया है। हरियाणा और महाराष्ट्र में सत्ता हासिल करने के बाद भी भाजपा यहा कोई रिक्स नहीं लेना चाहती। यहीं कारण है कि पार्टी ने यहां प्रचार के लिए सांसदों की टीम तक को उतार दिया है। इसके अलावा दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी दो-तीन रैलियां आयोजित करने पर विचार चल रहा है।
नीचे की स्लाइड में पढ़िए, दिल्ली की सत्ता पाने के लिए आप चल रही है कौन सी चाल -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS