UP BEd Admission 2026: यूपी बीएड एंट्रेस एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी, जानें एग्जाम डेट और योग्यता

यूपी बीएड एंट्रेस एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी, जानें एग्जाम डेट और योग्यता
X
उत्तर प्रदेश में बीएड कोर्स में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। UP BEd Joint Entrance Examination (UPBEd JEE) 2026 को लेकर शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में बीएड कोर्स में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। UP BEd Joint Entrance Examination (UPBEd JEE) 2026 को लेकर शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया की तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है।

जारी सूचना के अनुसार, UP BEd Entrance Exam 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 फरवरी 2026 से शुरू होंगे, जो 10 मार्च 2026 तक चलेंगे। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

पिछले वर्ष की तरह इस साल भी यूपी बीएड एंट्रेस एग्जाम का आयोजन बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी (BU Jhansi) द्वारा किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने परीक्षा से लेकर काउंसिलिंग और एडमिशन तक की पूरी टाइमलाइन जारी कर दी है।

UP BEd Admission 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 10 फरवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 10 मार्च 2026

एंट्रेस एग्जाम: 20 से 25 अप्रैल 2026

रिजल्ट घोषित: 25 से 30 मई 2026

काउंसिलिंग प्रक्रिया: 1 से 25 जून 2026

एडमिशन की अंतिम तिथि: 1 जुलाई 2026

यूपी बीएड एंट्रेस एग्जाम 2026 के लिए पात्रता

UP BEd JEE 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है।

इंजीनियरिंग स्ट्रीम से ग्रेजुएशन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 55% अंक निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा जो छात्र ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया और शुल्क

UP BEd 2026 का आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरा जा सकेगा। इसके लिए उम्मीदवारों को बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाना होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story