UGC NET December 2025 Result: आज जारी हो सकता है यूजीसी नेट रिजल्ट, ऐसे करें स्कोरकार्ड चेक

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से UGC NET December 2025 Result आज यानी 4 फरवरी 2026 तक जारी किए जाने की संभावना है। रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और कट-ऑफ मार्क्स चेक कर सकेंगे।
रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन डिटेल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। पोर्टल एक्टिव होते ही उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत स्कोर, क्वालिफाइंग स्टेटस और विषयवार अंक देख पाएंगे।
UGC NET December 2025 परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां
यूजीसी नेट दिसंबर सत्र की परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक किया गया था। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित हुई। एनटीए ने परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 14 जनवरी को जारी की थी, जिस पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया था।
UGC NET December 2025 Result ऐसे करें चेक
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं—
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए “UGC NET December 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन पेज खुलेगा, जहां एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
- सबमिट करते ही आपका यूजीसी नेट रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
UGC NET December 2025 Cut Off Marks
यूजीसी नेट कट-ऑफ अंक परीक्षा के कठिनाई स्तर, अभ्यर्थियों की संख्या, विषयवार प्रदर्शन और विभिन्न शिफ्ट्स में प्राप्त अंकों के आधार पर तय किए जाते हैं। कट-ऑफ विषय और श्रेणी (कैटेगरी) के अनुसार अलग-अलग जारी की जाएगी। न्यूनतम कट-ऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को ही परीक्षा में क्वालिफाई माना जाएगा।
UGC NET Marking Scheme
यूजीसी नेट परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न चार विकल्पों वाला होता है, जिसमें से एक सही उत्तर चुनना होता है। हर सही उत्तर पर 2 अंक दिए जाते हैं, गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। अनुत्तरित या रिव्यू के लिए मार्क किए गए प्रश्नों पर कोई अंक नहीं मिलते।
UGC NET में आरक्षण व्यवस्था
यूजीसी नेट परीक्षा में भारत सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण लागू किया जाता है। अनुसूचित जाति (SC) के लिए 15%, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 7.5%, ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर के लिए 27% और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 10% सीटें आरक्षित हैं। इसके अलावा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए सभी श्रेणियों में 5% क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान है।
