UGC NET Answer Key 2025: दिसंबर परीक्षा की आंसर-की जारी, इस दिन तक दर्ज करें आपत्ति

UGC NET December Exam Answer Key 2025
X

UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है।

NTA ने UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET December 2025 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

इसके साथ ही एनटीए ने आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। उम्मीदवार 17 जनवरी 2026 तक आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

UGC NET December 2025: महत्वपूर्ण तारीखें

UGC NET दिसंबर सत्र से जुड़ी अहम तारीखें इस प्रकार हैं:

  • परीक्षा आयोजन: 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026
  • आंसर-की जारी: जनवरी 2026
  • आपत्ति विंडो शुरू: जनवरी 2026
  • आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि: 17 जनवरी 2026
  • आपत्ति शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 17 जनवरी 2026

परीक्षा शिफ्ट का समय

UGC NET दिसंबर परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक, जबकि दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक।

UGC NET Answer Key 2025 कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके आंसर-की देख और डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर UGC NET Answer Key 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर लॉगिन पेज दिखाई देगा।
  • यहां आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
  • जानकारी सबमिट करते ही आंसर-की स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

UGC NET December 2025 Answer Key: आंसर की डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक।

आंसर-की पर आपत्ति की फीस

अगर किसी प्रश्न के उत्तर से अभ्यर्थी संतुष्ट नहीं हैं, तो वे आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क: ₹200 तय की गई है। यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल है। भुगतान के लिए क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और UPI की सुविधा उपलब्ध है।

UGC NET Answer Key 2025 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?

आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स अपनाएं:

  • UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आंसर-की से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड या जन्मतिथि का उपयोग करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहे सिक्योरिटी पिन को भरें और साइन इन करें।
  • अब Challenge Answer Key विकल्प पर क्लिक करें।
  • संबंधित प्रश्न के लिए सही विकल्प चुनें।
  • अपनी आपत्ति को सपोर्ट करने के लिए जरूरी दस्तावेज एक ही PDF फाइल में अपलोड करें।
  • अंत में Save Your Claims & Pay Fee पर क्लिक करें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story