UGC NET Admit Card 2025: 31 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 31 दिसंबर, 2025 को होने वाले एग्जाम के लिए UGC NET हॉल टिकट जारी कर दिया है।
UGC NET 2025 Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2025 सत्र के तहत 31 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा इस दिन निर्धारित है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
NTA ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए सभी दिशा-निर्देशों और अंडरटेकिंग को ध्यान से पढ़ें।
UGC NET Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड
UGC NET 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले NTA UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद 'Admit Card Download' लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
UGC NET 2025: किन विषयों की परीक्षा 31 दिसंबर को होगी?
NTA द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को निम्न विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिनमें लॉ (Law), सोशल वर्क, तेलुगु, टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट, स्पेनिश, प्राकृत, कश्मीरी और कोंकणी शामिल हैं।
UGC NET 2025: डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड।
UGC NET 2025 परीक्षा की अवधि और मोड
UGC NET 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक चलेगी। बाकी परीक्षा तिथियों के एडमिट कार्ड NTA द्वारा चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे।
UGC NET Exam Pattern 2025
UGC NET परीक्षा पैटर्न की बात करें तो, परीक्षा दो पेपर में होगी। दोनों पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) होंगे और कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का कुल समय 3 घंटे होगा। अधिकतम अंक 300 होंगे। भाषा विषयों को छोड़कर प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेज़ी में उपलब्ध होंगे। ध्यान देने वाली बात है कि परीक्षा के दौरान कोई ब्रेक नहीं मिलेगा।
UGC NET Admit Card में गलती हो तो क्या करें?
अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती है या उसमें दी गई जानकारी में कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो वे NTA की हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं:
- फोन: 011-40759000
- ईमेल: ugcnet@nta.ac.in
