TS Inter supplementary results 2025: टीएस इंटर सप्लीमेंट्री परिणाम जल्द होंगे घोषित, यहां जानें ताजा अपडेट

UGC NET June 2025 Revised Schedule
X

UGC NET June 2025 Revised Schedule

TS Inter supplementary results 2025: तेलंगाना के इंटरमीडिएट छात्रों के लिए बड़ी खबर! TS Inter Supplementary Result 2025 का इंतज़ार अब जल्द खत्म होने वाला है।

TS Inter supplementary results 2025: तेलंगाना के इंटरमीडिएट छात्रों के लिए बड़ी खबर! TS Inter Supplementary Result 2025 का इंतज़ार अब जल्द खत्म होने वाला है। जैसे ही परिणाम जारी होंगे, छात्र आधिकारिक मार्क्स मेमो का भी इंतजार कर रहे हैं, जिसे Telangana State Board of Intermediate Education (TSBIE) की वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in पर अपलोड किया जाएगा।

मई में हुई थी परीक्षा
मार्क्स मेमो हर साल सप्लीमेंट्री परीक्षा के बाद दो से छह हफ्तों में जारी किया जाता है। पिछले वर्षों की तरह इस साल भी संभावना है कि मेमो 13 जून से 17 जून 2025 के बीच उपलब्ध हो सकता है। परीक्षा इस बार 22 मई से 30 मई तक आयोजित हुई थी, और प्रैक्टिकल परीक्षाएं महीने के अंत तक पूरी हो गई थीं।

TSBIE मार्क्स मेमो कैसे डाउनलोड करें?

मार्क्स मेमो जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना मेमो डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in या results.cgg.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Marks Memo for IPASE 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना हॉल टिकट नंबर और जरूरी डिटेल्स भरें।
  • सबमिट करने के बाद आपका मार्क्स मेमो स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • PDF फॉर्मेट में इसे डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंट निकालें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story