SAMS Odisha +3 Admission 2025: आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 1 जून तक भरें फॉर्म

SAMS Odisha +3 Admission 2025
SAMS Odisha +3 Admission 2025: ओडिशा सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने SAMS Odisha +3 एडमिशन 2025 के लिए कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) भरने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्राएं 1 जून 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट samsodisha.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
पहले से फॉर्म भर चुके उम्मीदवार 21 मई से 1 जून तक OTP के जरिए अपने CAF में सुधार भी कर सकते हैं। इस दौरान छात्र अपने विवरण अपडेट कर सकते हैं और +2 या समकक्ष अंक अपलोड कर सकते हैं।
CHSE और अन्य बोर्ड के छात्रों के लिए जरूरी जानकारी
CHSE बोर्ड से पढ़े छात्रों के अंक ऑटोमैटिकली सिस्टम में जुड़ जाएंगे। अन्य बोर्ड के छात्रों को अपने अंक मैन्युअली दर्ज करने होंगे।
SEBC वर्ग को 11.25% आरक्षण
राज्य सरकार ने घोषणा की है कि शैक्षिक और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों (SEBC) के छात्रों को 11.25% आरक्षण दिया जाएगा। यह नियम 2025-26 सत्र से लागू होगा और सभी उच्च शिक्षा संस्थानों (HEIs) में मान्य होगा।
