RSOS 10वीं, 12वीं परिणाम 2025: राजस्थान ओपन बोर्ड रिजल्ट 19 जून को, ऐसे चेक करें

X
RSOS Result 2025
RSOS Result 2025: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं का परिणाम 19 जून 2025 को सुबह 11:30 बजे rsos.rajasthan.gov.in पर घोषित करेगा। यहां जानें रिजल्ट चेक करने का तरीका।
RSOS10th-12th Result 2025: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS), जयपुर द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 2025 कल, 19 जून 2025 को सुबह 11:30 बजे घोषित किए जाएंगे। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in और rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा इन परिणामों की औपचारिक घोषणा की जाएगी। जो छात्र RSOS 10वीं या 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपनी नामांकन संख्या और जन्म तिथि की मदद से वेबसाइट पर लॉगिन करके परिणाम देख सकेंगे।
परीक्षा और छात्र संख्या
- कुल परीक्षार्थी: 1,03,004
- कक्षा 10वीं: 53,501 छात्र
- कक्षा 12वीं: 49,503 छात्र
- परीक्षाएं: 21 अप्रैल से 16 मई 2025 तक
छह सीमावर्ती जिलों (जैसलमेर, फलौदी, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर) में सुरक्षा कारणों से परीक्षा 28 से 30 मई को कराई गई।
RSOS Result 2025 ऐसे चेक करें
- आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “RSOS 10वीं/12वीं रिजल्ट 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- नामांकन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- स्क्रीन पर आपका परिणाम दिखाई देगा।
- परिणाम को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।