RBSE Class 5 result 2025: राजस्थान बोर्ड 5वीं का ओवरऑल परिणाम कैसा रहा? एक क्लिक में जानिए

UGC NET June 2025 Revised Schedule
X

UGC NET June 2025 Revised Schedule

RBSE 5th Result 2025 Out: राजस्थान बोर्ड 5वीं का ओवरऑल परिणाम कैसा रहा? यहां जानिए।
विज्ञापन

RBSE 5th Result 2025 Out: राजस्थान बोर्ड ने शुक्रवार, 30 मई को 5वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जहाजपुर (भीलवाड़ा) से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परिणाम की घोषणा की है। राजस्थान बोर्ड 5वीं का ओवरऑल परिणाम कैसा रहा? यहां जानिए।

RBSE 5th Result 2025 Out: 97.46 प्रतिशत बच्चे पास
साल 2025 में कुल 13 लाख 23 हजार 190 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। जिसमें 12 लाख 96 हजार 495 पास हुए। यानी कि इस साल का पासिंग प्रतिशत-97.46 प्रतिशत रहा। जो पिछले साल से ज्यादा है। पिछले साल 2024 का कुल परीक्षा परिणाम 97.06 प्रतिशत रहा।

RBSE 5th Result 2025 Out: चार सालों का पासिंग प्रतिशत

  • 2025: 97.47 फीसदी
  • 2024: 97.06 प्रतिशत
  • 2023: 97.30 फीसदी
  • 2022: 93.80 प्रतिशत

RBSE 5th Result 2025: 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य
5वीं कक्षा में पास होने के लिए सभी छात्र-छात्राओं को न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य हैं। लेकिन अगर कोई छात्र इस परीक्षा परिणाम में 33 फीसदी से कम अंक प्राप्त करता है तो E कैटेगरी में रखा जाएगा, जिसके बाद उस छात्र को सप्लीमेंट्री एग्जाम में भाग लेना होगा।

विज्ञापन

RBSE 5th Result 2025: कैसे चेक करें परिणाम

  • सबसे पहले राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद 'Rajasthan Board 5th Result 2025' की लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां पर रोल नंबर, जिला और कैप्चा भरकर 'Search' बटन दबाएं।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप चाहें तो इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

विज्ञापन
Next Story
Advertisement
Ad Image
विज्ञापन
विज्ञापन