RBSE 10th, 12th Results 2025: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?, rajresults.nic.in पर सबसे पहले देखेंगे परिणाम

RBSE 10th, 12th Results 2025
Rajasthan Board class 10th, 12th Results 2025: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (RBSE) ने राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। जिसके अनुसार आरबीएसई जल्द ही राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 घोषित करेगा। ताजा अपडेट पाने और रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स rajresults.nic.in पर विजिट करें।
बता दें, राजस्थान बोर्ड हर साल पहले 12वीं का और उसके बाद 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करता है। इस साल भी बोर्ड पहले 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा, उसके बाद 10 वीं का। आरबीएसई ने सोशल मीडिया पर 12वीं रिजल्ट जल्द जारी करने का अपडेट दिया है। इसके लिए आरबीएसई के अधिकारी बैठक कर डेट और टाइम निर्धारित करेंगे।
RBSE 10th, 12th Results 2025: इस दिन जारी होने की संभावना
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के रिजल्ट को लेकर लाखों छात्र इंतजार कर रहे हैं। 12वीं का परिणाम 20 मई, 2025 और 10वीं का परिणाम 29 मई, 2025 को जारी होने की संभावना है। हालांकि इसके लिए अभी तक बोर्ड ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अपडेट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइटों rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर विजिट करें।
RBSE 10th, 12th Results 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर, ‘RBSE 10वीं परिणाम 2025’ या ‘RBSE 12वीं परिणाम 2025’ जिसका चेक करना हो उस लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलने पर लॉगिन विवरण में रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट कर दें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। आप चाहें तो इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर रख सकते हैं।