RBSE 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर भी देख सकेंगे, यहां दिए गए हैं लिंक

Maharashtra FYJC Merit List 2025
RBSE 12th Result 2025 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज 22 मई 2024 को शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा। इस बार साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों संकायों के नतीजे एक साथ ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज शाम रिजल्ट की औपचारिक घोषणा ऑनलाइन करेंगे। परीक्षा में शामिल लाखों छात्र और उनके अभिभावक लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे हैं।
मार्च में शुरू हुई थी परीक्षा
इस वर्ष 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 9 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। अब, परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं अपने परिणाम जानने के लिए तैयार हो जाएं क्योंकि आज शाम को रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर उपलब्ध होगा।
ऑफिशियल वेबसाइट्स की सूची
राजस्थान बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट आप नीचे दी गई वेबसाइट्स पर जाकर बड़ी ही आसानी से चेक कर सकते हैं:
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
- results.gov.in
- results.digilocker.gov.in
RBSE 12वीं रिजल्ट 2024 ऐसे करें चेक:
- ऊपर दी गई किसी भी वेबसाइट पर जाएं।
- "RBSE 12th Result 2024" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS