Odisha Board Admit Card 2026: ओडिशा बोर्ड 10वीं का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

ओडिशा बोर्ड 10वीं का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
X

Odisha Board Admit Card 2026

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) ओडिशा ने आज 3 फरवरी को कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

ओडिशा बोर्ड की 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों के लिए अहम सूचना सामने आई है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) ओडिशा ने आज 3 फरवरी को कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। हालांकि, बोर्ड ने साफ किया है कि छात्र अपना प्रवेश पत्र खुद ऑनलाइन डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। उन्हें एडमिट कार्ड अपने-अपने स्कूल से ही प्राप्त करना होगा।

बीएसई ओडिशा के अनुसार, स्कूल प्रबंधन आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in के माध्यम से लॉगिन कर छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद स्कूलों द्वारा प्रवेश पत्र छात्रों में वितरित किए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और विषयों से जुड़ी सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।

यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि नजर आती है, तो छात्र तुरंत अपने स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी दें, ताकि समय रहते सुधार कराया जा सके। बिना सही एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इन तारीखों में होगी ओडिशा बोर्ड 10वीं परीक्षा

बीएसई ओडिशा की ओर से कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का आयोजन 19 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक किया जाएगा। सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित होंगी। इसके अलावा छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए परीक्षा शुरू होने से पहले 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करेंगे स्कूल एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाना होगा।
  • होम पेज के “Latest News” सेक्शन में जाकर BSE Odisha Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद स्कूल कोड और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर छात्रों में वितरित किए जा सकेंगे।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story