NIRF Ranking 2025: भारत के टॉप 10 फार्मेसी कॉलेज, जमिया हमदर्द नंबर 1, देखें पूरी लिस्ट

NIRF Ranking 2025: फार्मास्युटिकल स्टडीज भारत में मेडिकल क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए एक लोकप्रिय करियर ऑप्शन है। हर साल NIRF यानी नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क भारत के टॉप एजुकेशनल संस्थानों की रैंकिंग जारी करता है। NIRF 2024 रैंकिंग के अनुसार, जमिया हमदर्द (Jamia Hamdard) को देश का नंबर 1 फार्मेसी कॉलेज घोषित किया गया है।
टॉप 3 संस्थानों की रैंकिंग
- जमिया हमदर्द, नई दिल्ली – स्कोर: 84.01
- NIPER हैदराबाद – स्कोर: 80.29
- BITS पिलानी – स्कोर: 78.95
इन कॉलेजों के बाद JSS कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ऊटी और आईसीटी मुंबई ने चौथा और पांचवां स्थान प्राप्त किया है।
NIRF टॉप 10 फार्मेसी कॉलेजों की पूरी लिस्ट
रैंक | कॉलेज का नाम | शहर | राज्य | स्कोर |
| 1 | जमिया हमदर्द | नई दिल्ली | दिल्ली | 84.01 |
| 2 | NIPER हैदराबाद | हैदराबाद | तेलंगाना | 80.29 |
| 3 | BITS पिलानी | पिलानी | राजस्थान | 78.95 |
| 4 | JSS कॉलेज, ऊटी | ऊटी | तमिलनाडु | 77.13 |
| 5 | ICT मुंबई | मुंबई | महाराष्ट्र | 74.69 |
| 6 | JSS कॉलेज, मैसूर | मैसूर | कर्नाटक | 72.89 |
| 7 | पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ | चंडीगढ़ | चंडीगढ़ | 72.76 |
| 8 | मणिपाल कॉलेज ऑफ फार्मेसी | उडुपी | कर्नाटक | 72.27 |
| 9 | NIPER मोहाली | मोहाली | पंजाब | 70.86 |
| 10 | NMIMS, मुंबई | मुंबई | महाराष्ट्र | 69.94 |
NIRF क्या है?
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा विकसित एक रैंकिंग प्रणाली है। यह उच्च शिक्षा संस्थानों को उनके शिक्षण, शोध, संसाधन, छात्र परिणाम, समावेशिता, और लोकप्रियता के आधार पर रैंक करता है।
