पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEE JELET) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 19 मार्च 2026 से शुरू कर दी है।
इंजीनियरिंग और फार्मेसी में लेटरल एंट्री (सीधे सेकंड ईयर में एडमिशन) लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEE JELET) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 19 मार्च 2026 से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
क्या है WBJEE JELET?
WBJEE JELET एक प्रवेश परीक्षा है, जिसके जरिए छात्रों को इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और फार्मेसी के चार वर्षीय कोर्स के दूसरे वर्ष (तीसरे सेमेस्टर) में एडमिशन मिलता है। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न सरकारी और विश्वविद्यालय कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
आवेदन फीस (Application Fees)
- General (Male): ₹500
- General Female / SC / ST / OBC / EWS (Male): ₹400
- SC/ST/OBC/EWS/PwD Female + Third Gender: ₹300
- Reserved Third Gender: ₹200
कैसे करें आवेदन? (Step-by-Step Guide)
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- JELET 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- बेसिक डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन करके पूरा फॉर्म भरें (पर्सनल, अकादमिक डिटेल)।
- परीक्षा केंद्र (Test City) चुनें।
- पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- ऑनलाइन फीस जमा करें (Debit/Credit Card/Net Banking)।
- फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।