पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने WBJEE 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने आज यानी 10 अप्रैल 2026 से फॉर्म करेक्शन विंडो खोल दी है।

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने WBJEE 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने आज यानी 10 अप्रैल 2026 से फॉर्म करेक्शन विंडो खोल दी है।

जिन उम्मीदवारों से आवेदन भरते समय कोई गलती हो गई थी, अब वे उसे ठीक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट WBJEEB के कैंडिडेट पोर्टल पर जाकर लॉगिन करना होगा। यह करेक्शन विंडो 12 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी।

जरूरी तारीखें

  • फॉर्म करेक्शन विंडो: 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026
  • एडमिट कार्ड जारी: 15 मई 2026

कैसे करें WBJEE 2026 फॉर्म में सुधार?

  • अगर आपने भी फॉर्म में गलती कर दी है, तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in/wbjee पर जाएं
  • अब“WBJEE 2026 Form Correction” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें
  • फॉर्म खोलें और गलत जानकारी चेक करें
  • जरूरी बदलाव करें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • अपडेटेड फॉर्म डाउनलोड करके सेव कर लें

क्या लगेगी फीस?
अच्छी बात यह है कि ज्यादातर बदलाव के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी। लेकिन अगर आपने पहले रिजर्व कैटेगरी में फीस छूट ली थी और अब उसे बदलकर जनरल कैटेगरी कर रहे हैं, तो आपको अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।

कौन-कौन सी डिटेल्स बदल सकते हैं?
पर्सनल डिटेल्स (कुछ सीमित फील्ड छोड़कर)
शैक्षणिक जानकारी
मोबाइल नंबर, ईमेल, एड्रेस
एग्जाम सेंटर की पसंद
फोटो, सिग्नेचर जैसे अपलोडेड डॉक्यूमेंट

किन डिटेल्स में बदलाव नहीं होगा?
कुछ जानकारी ऐसी है जिसे आप बिल्कुल भी एडिट नहीं कर सकते:

  • उम्मीदवार का नाम
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • डोमिसाइल
  • जन्मतिथि

अगर आपने WBJEE 2026 का फॉर्म भरा है और उसमें कोई गलती रह गई है, तो यह आपके लिए आखिरी मौका है। 12 अप्रैल के बाद कोई सुधार का मौका नहीं मिलेगा, इसलिए समय रहते अपने फॉर्म को सही कर लें।