UP Board Class 12th Result Toppers 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल महक जायसवाल ने यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में टॉप किया है। प्रयागराज की रहने वाली महक ने 97.20% अंकों के साथ 12वीं में टॉप किया। दूसरे नंबर पर साक्षी है जिन्होंने 12वीं में 96.80% हासिल किए। इसी के साथ यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के टॉपर्स की सूची भी जारी हो गई है। यहां देखिए टॉप 10 स्टूडेंट्स की लिस्ट:

यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर्स

रैंक टॉपर्स के नाम रिजल्ट (पर्सेंट में)
1 महक जायसवाल 97.20%
2 साक्षी, आदर्श यादव, शिवानी सिंह, अनुष्का सिंह 96.80%
3 मोहिनी 96.40%
4 क्षिप्रा 96.20%
5 प्रगति, तूबा खान, अंशिका तिवारी 96%
6 मयंक सिंह, निशा, डिंपल मोर्या, स्नेहा मिश्रा 95.80%
7 दीपिका, अभिषेक मधेशिया, दीपांशु कौशिक 95.60%
8 मान्या, जीविका श्रीवास्तव 95.40%
9 रिया सोमवंशी, पल्लवी यादव, अनुराधा राजपूत, शिवानी यादव 95.20%
10 चाहत, मृदुल, युगरत्न वर्मा, निशांत सचान, मुस्कान, शगुन यादव, सक्षम तिवारी 95%


यूपी बोर्ड 10वीं में किसने किया टॉप?
उत्तर प्रदेश इंटरमीडिएट के छात्र इस आधिकारिक वेबसाइट - upmsp.edu.in पर अपने परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। इसी के साथ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड (हाई स्कूल) कक्षा 10वीं के परिणाम भी घोषित कर दिए हैं। इस बार यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं में यश प्रताप सिंह ने टॉप किया है। जालौन के रहने वाले यश को 10वीं में 97.83% प्राप्त हुए हैं। 

ये भी पढ़ें- UP Board Result 2025 Class 10th: यश प्रताप सिंह बने टॉपर, 97.83% अंकों के साथ मारी बाज़ी

यहां चेक करें 10वीं-12वीं के रिजल्ट
यूपी बोर्ड का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया गया है। इसके अलावा, छात्र NIC की अधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।