तेलंगाना उच्च शिक्षा परिषद आज TS LAWCET 2026 और TS PGLCET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार बिना लेट फीस के आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

तेलंगाना में लॉ कोर्स में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। तेलंगाना उच्च शिक्षा परिषद आज TS LAWCET 2026 और TS PGLCET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार बिना लेट फीस के आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। TS LAWCET और PGLCET 2026 परीक्षा का आयोजन 18 मई 2026 से किया जाएगा, जो दो शिफ्ट में आयोजित होगी।

आज आखिरी मौका
आज रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिना देरी किए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। बाद में लेट फीस के साथ आवेदन का विकल्प मिल सकता है, लेकिन अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा।

कैसे करें आवेदन? (Step-by-Step Process)

  • आधिकारिक वेबसाइट lawcet.tgche.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Fill Application Form” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो (50KB से कम, JPEG) और सिग्नेचर (30KB से कम, JPEG) अपलोड करें।
  • “Application Fee Payment” टैब पर क्लिक कर ऑनलाइन फीस जमा करें।
  • सभी डिटेल्स चेक कर फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

जरूरी निर्देश

  • आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
  • फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही तरीके से भरें।
  • अंतिम समय की तकनीकी समस्या से बचने के लिए जल्द आवेदन करें।