RBSE Class 10 Result 2026: राजस्थान बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कल यानी 20 मार्च 2026 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी
परीक्षा तिथि: 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026
परीक्षा केंद्र: 6,195
कुल छात्र: 10,68,078
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड संभालकर रखें, क्योंकि रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर जरूरी होगा।
SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट
अगर वेबसाइट स्लो हो जाए, तो SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
मोबाइल का SMS ऐप खोलें
टाइप करें: RESULT RAJ10 ROLL NUMBER
भेजें: 56263 या 5676750
रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा
ऑनलाइन ऐसे देखें RBSE 10th Result
- आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in पर जाएं
- “RBSE Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
- डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें