RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज यानी 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों और अभिभावकों के लिए यह बड़ी अपडेट है।
इस बार 12वीं के तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर देख सकेंगे।
कब हुई थी परीक्षा?
राजस्थान बोर्ड की 12वीं परीक्षाएं इस साल 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आसान स्टेप्स से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं—
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर “RBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अपनी लॉगिन डिटेल (रोल नंबर) दर्ज करें
- सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
- रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
रिजल्ट चेक करते समय किसी भी परेशानी से बचने के लिए छात्र अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें। साथ ही, केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही रिजल्ट डाउनलोड करें।