RBSE 12th result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होते ही कई प्रतिभाशाली छात्रों की सफलता की कहानियां सामने आ रही हैं। इन्हीं में से एक नाम है शिवानी मीणा का, जिन्होंने आर्ट्स स्ट्रीम में 97.40% अंक हासिल कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।
शिवानी जयपुर जिले के जमवारामगढ़ स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं। खास बात यह है कि उन्होंने सरकारी स्कूल में पढ़ाई करते हुए इतना शानदार प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि अगर मेहनत और लगन हो, तो संसाधनों की कमी भी सफलता की राह नहीं रोक सकती।
शिवानी ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई और अनुशासन को दिया। उनका कहना है कि विद्यार्थी चाहे किसी भी स्कूल में पढ़े, अगर वह लगातार मेहनत करे तो अच्छे अंक हासिल कर सकता है।
इस बीच राजस्थान बोर्ड ने 12वीं के तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स—का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल परिणाम काफी बेहतर रहा है।
- आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 97.54%
- साइंस का रिजल्ट 96.23%
- कॉमर्स का रिजल्ट 93.64%
- वरिष्ठ उपाध्याय का रिजल्ट 97.20%
इस साल 12वीं की परीक्षा में जयपुर जिले से ही 1 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। राज्य के शिक्षा मंत्री Madan Dilawar ने आधिकारिक तौर पर रिजल्ट जारी किया। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र अपने परिणाम rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रोल नंबर के जरिए देख सकते हैं।