MPBSE MP Board 10th Toppers List: एमपी बोर्ड 10वीं में किसने किया टॉप? यहां देखें टॉपर्स लिस्ट और मार्क्स

Pragya jaiswal MP Board 10th topper
X
Pragya jaiswal MP Board 10th topper
MPBSE MP Board 10th Toppers List: एमपी बोर्ड ने अपने 10वीं,12वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यहां जानें किसने किया टॉप।

MPBSE MP Board 10th Toppers List: एमपी बोर्ड ने अपने 10वीं,12वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार प्रदेश में सिंगरौली की बेटी ने कमाल कर दिया। प्रज्ञा जायसवाल ने 500/500 स्कोर किया। जो 10 वीं में एमपी की टॉपर बनी हैं।

एमपी बोर्ड 10वीं के परिणाम की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि बेटियों ने इस बार बोर्ड परीक्षा में बाजी मार ली है। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है। उन्हें 500 में पूरे 500 नंबर मिले हैं। सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के छात्रों को बधाई दी।

undefined
MP Board Topper list

प्रदेश की प्रवीण्य सूची में दूसरे नंबर पर आयुष द्विवेदी मऊगंज रहे, जिसको 500 में से 499 अंक प्राप्त हुए। शैहाद फातिमा (जबलपुर) ने 498 अंक पाकर प्रदेश में तीसरा स्थान अर्जित किया। चौथे स्थान पर सीधी की मानसी साहू, उज्जैन की सुहानी प्रजापति, शिवांश पांडे सतना और रीवा की अंजलि शर्मा ने 497 अंकों के साथ अपनी जगह बनाई। वहीं पांचवे स्थान पर सागर की रहने वाली सुम्बुल खान ने 496 अंको के साथ अपनी जगह बनाई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story