MPBSE 10th Topper: कक्षा 10वीं में 500/500 अंक हासिल करने वाली प्रज्ञा जायसवाल ने कैसे लिखी सफलता की इबारत, ड्रीम क्या है? जानिए

MPBSE Class 10th Toppers 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं कक्षा में सिंगरौली जिले की प्रज्ञा जायसवाल ने इतिहास रच दिया है। प्रज्ञा ने 500 में से पूरे 500 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान पाया और एक नया रिकॉर्ड बना दिया। प्रज्ञा ने यह सफलता बिना किसी कोचिंग के हासिल की है। उनकी इस कामयाबी ने न सिर्फ उनके माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है बल्कि पूरे प्रदेश को भी गर्व का अहसास कराया है।
प्रज्ञा का सपना: अंतरिक्ष की ऊंचाइयों को छूना
प्रज्ञा जायसवाल ने अपनी सफलता के बाद बताया कि वह भविष्य में वैज्ञानिक बनना चाहती हैं और उनका सपना है कि सुनीता विलियम्स की तरह अंतरिक्ष की सैर करें। इसके अलावा, वह यूपीपीएससी की परीक्षा में भी भाग लेना चाहती हैं। प्रज्ञा का कहना है कि उनके माता-पिता ही उनके सबसे बड़े प्रेरणा स्रोत हैं। दोनों ही सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं और हमेशा प्रज्ञा को यही सिखाते रहे हैं कि मेहनत से बढ़कर कुछ नहीं।
शुरू से मेधावी रहीं प्रज्ञा
प्रज्ञा का जन्म सिंगरौली जिले के निगरी गांव में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा ग्लोरियस पब्लिक स्कूल से शुरू की थी। कक्षा 1 से 5वीं तक की पढ़ाई ज्योति स्कूल, निगरी से और 6वीं से 8वीं तक की पढ़ाई शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल निवास से पूरी की। 9वीं और 10वीं की पढ़ाई प्रज्ञा ने ग्लोरियस पब्लिक हाई स्कूल से पूरी की। पढ़ाई के साथ-साथ प्रज्ञा को पेंटिंग का भी बेहद शौक है।
परिवार से मिला हर कदम पर साथ
प्रज्ञा के पिता विनय जायसवाल ने बताया कि उन्होंने प्रज्ञा को हमेशा यही सिखाया कि पढ़ाई पर फोकस करो, नंबर अपने आप अच्छे आएंगे। प्रज्ञा का एक छोटा भाई भी है, जो सैनिक स्कूल रीवा में कक्षा 8वीं का छात्र है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS