MP SET Result 2024: मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा फाइनल आंसर की जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड 

MP SET Result 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (MP SET) 2024 का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया था। अब आयोग ने MP SET 2024 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है।;

Update:2025-01-17 14:18 IST
JEE Main Session 2 Answer Key OutJEE Main Session 2 Answer Key Out
  • whatsapp icon

MP SET Result 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (MP SET) 2024 का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया था। अब आयोग ने MP SET 2024 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर इस उत्तर कुंजी को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें, पहले, 26 दिसंबर 2024 को आयोग ने MP SET 2024 की प्रारंभिक उत्तर कुंजी भी जारी की थी। अब अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को MP SET 2024 का परिणाम जल्द घोषित होने की उम्मीद है।

MP SET 2024 परीक्षा संरचना
MP SET 2024 परीक्षा में दो पेपर थे:

  1. पेपर 1 (अनिवार्य): सामान्य पेपर, जो शिक्षण और अनुसंधान क्षमता पर आधारित था।
  2. पेपर 2 (वैकल्पिक): उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय से संबंधित था।

MP SET 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए अंक 
उम्मीदवारों को उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होंगे यदि वे सामान्य श्रेणी (Unreserved Category) से संबंधित हैं। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और विकलांग व्यक्तियों के लिए यह न्यूनतम अंक प्रतिशत 35% है।

MP SET 2024 की प्रोविजनल आंसर की ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले, MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "State Eligibility Test 2024 - Final Answer Key" लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई पेज पर PDF फाइल खुल जाएगी।
  • आंसर की को ध्यान से चेक करें और डाउनलोड करें।
     

Similar News