MP Board 10th, 12th Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं-12 वीं कक्षा का रिजल्ट कब होगा जारी? यहां जानें अपडेट

MP Board 10th, 12th Result 2025
X
MP Board 10th, 12th Result 2025
MP Board 10th, 12th Result 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही एमपी बोर्ड 10वीं,12वीं का परिणाम घोषित कर सकता है।

MP Board 10th, 12th Result 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही एमपी बोर्ड 10वीं,12वीं का परिणाम घोषित कर सकता है। छात्र आधिकारिक वेबसाइटों mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर देखा जा सकता है। जल्द ही इंतजार राज्य के 17 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है।

बता दें, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को मई के पहले सप्ताह में बोर्ड रिजल्ट जारी करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि रिजल्ट की तारीख और समय की सही जानकारी एमपी बोर्ड रिजल्ट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ सकेगी।

24 फरवरी से शुरु हुई थी परीक्षा
इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 24 फरवरी से 29 मार्च की अवधि में किया गया है, जिसमें जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 29 मार्च और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 25 मार्च की अवधि में की गई थी।

साल 2024 का प्रतिशत
वहीं, साल 2024 में कुल 827,563 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें 416,501 लड़के और 411,062 लड़कियां शामिल थीं। इनमें से 6,018 अनुपस्थित रहे, जिनमें 3,847 लड़के और 2,171 लड़कियां शामिल थीं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या 821,545 थी, जिसमें 412,654 लड़के और 408,891 लड़कियां थीं। कुल 212 परीक्षाएँ रद्द की गईं, जिनमें 151 लड़के और 61 लड़कियां शामिल थीं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story