मुंबई। महाराष्ट्र सरकार के स्कूल शिक्षा एवं खेल विभाग ने महाराष्ट्र आरटीई लॉटरी परिणाम (Maharashtra RTE Lottery Result 2026) जारी कर दिया है। जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए RTE 25% आरक्षण के तहत आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट student.maharashtra.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।
यह रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चयनित छात्रों के नाम शामिल हैं। यह प्रक्रिया राज्य के निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की जाती है।
1.14 लाख से ज्यादा सीटों पर एडमिशन
RTE Admission 2026 के तहत महाराष्ट्र के 8,701 स्कूलों में कुल 1,14,826 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। ये सभी सीटें RTE एक्ट के तहत 25% आरक्षण कोटे में आती हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से मेरिट लिस्ट देख सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट student.maharashtra.gov.in पर जाएं
- अब “Latest Announcement” सेक्शन में RTE 25% Admission Process पर क्लिक करें
- इसके बाद “Maharashtra RTE Lottery Result 2026” लिंक चुनें
- स्कूल, ब्लॉक या जिला का चयन करें
- अब Submit बटन पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट दिखेगी, इसमें अपना नाम चेक करें
- PDF डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें
आगे क्या करना होगा?
चयनित उम्मीदवार निर्धारित स्कूल में जरूरी दस्तावेज (जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण आदि) लेकर पहुंचें
तय समय सीमा के भीतर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करें। समय पर रिपोर्ट नहीं करने पर सीट रद्द कर दी जाएगी।
कैसे होता है चयन?
- RTE एडमिशन पूरी तरह लॉटरी सिस्टम पर आधारित होता है
- रिजल्ट चार चरणों (Main List + Waiting List) में जारी होते हैं
- चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और रैंडम होती है
- जिन छात्रों का नाम पहली लिस्ट में नहीं आता, उन्हें वेटिंग लिस्ट में रखा जाता है
- खाली सीटों को बाद के राउंड में भरा जाता है