झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) की ओर से मैट्रिक (10वीं) और इंटर (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। बोर्ड द्वारा रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

JAC 10th-12th Result 2026: झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) की ओर से मैट्रिक (10वीं) और इंटर (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। बोर्ड द्वारा रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले 8वीं, 9वीं और 11वीं कक्षाओं के परिणाम जारी किए जा चुके हैं, जिसके बाद अब 10वीं और 12वीं के नतीजों की बारी है।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी।

SMS से भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट
जिन छात्रों के पास इंटरनेट या स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है, वे SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में टाइप करें:
JAC10 <स्पेस> रोल नंबर <स्पेस> रोल कोड (10वीं के लिए)
JAC12 <स्पेस> रोल नंबर <स्पेस> रोल कोड (12वीं के लिए)
और इसे 562630 पर भेज दें। कुछ ही समय में रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा।

ऐसे करें ऑनलाइन रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले jacresults.com वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर संबंधित क्लास (10th/12th) के लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
  • “Submit” पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
  • इसे डाउनलोड करें या प्रिंट निकाल लें

10वीं में ग्रेडिंग सिस्टम लागू
झारखंड बोर्ड 10वीं के छात्रों को अंकों के आधार पर ग्रेड देगा:
80% से अधिक – A+ (Excellent)
60% से 80% – A (Very Good)
45% से 60% – B (Good)
33% से 45% – C (Average)
33% से कम – D (Marginal)

पास होने के लिए जरूरी नियम
हर छात्र को कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है
60%+ अंक – First Division
45% से 60% – Second Division
33% से 45% – Third Division
5 विषयों के आधार पर पास किया जाएगा, एक विषय एडिशनल माना जाएगा

महत्वपूर्ण बात
रिजल्ट में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के अंक जोड़े जाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत चेक कर सकें।