गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने GUJCET 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है।

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने GUJCET 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसे डाउनलोड करने के लिए किसी लॉगिन की जरूरत नहीं है।

जारी आंसर की में मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय शामिल हैं। बोर्ड ने इसे गुजराती, हिंदी और अंग्रेजी तीनों भाषाओं में उपलब्ध कराया है, ताकि उम्मीदवार आसानी से अपने उत्तरों का मिलान कर सकें।

8 अप्रैल तक दर्ज करें आपत्ति
यदि किसी उम्मीदवार को आंसर की में दिए गए उत्तरों पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत 8 अप्रैल 2026 शाम 6 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकता है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि तय समय के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

प्रति प्रश्न देनी होगी ₹500 फीस
आंसर की को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न ₹500 शुल्क देना होगा। बिना शुल्क के कोई भी आपत्ति मान्य नहीं होगी। हालांकि, यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो संबंधित प्रश्न की फीस वापस कर दी जाएगी।

ऐसे करें आपत्ति दर्ज
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आपत्ति दर्ज कर सकते हैं:

  • प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग आपत्ति फॉर्म भरें
  • प्रोविजनल आंसर की के साथ फॉर्म डाउनलोड करें
  • जरूरी दस्तावेज संलग्न करें
  • SBI चालान के माध्यम से ₹500 प्रति प्रश्न शुल्क जमा करें
  • सभी दस्तावेजों के साथ फॉर्म gujcetkey@gmail.com पर ईमेल करें

बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय सीमा के भीतर सभी जरूरी दस्तावेज और शुल्क के साथ ही आपत्ति दर्ज करें, अन्यथा आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।