GPAT Result 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज, 7 अप्रैल 2026 को GPAT 2026 का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
इस बार खास बात यह है कि NBEMS सीधे GPAT की रैंक लिस्ट (PDF) जारी करेगा, जिसके लिए किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत नहीं होगी। उम्मीदवार इस रैंक लिस्ट में अपना एप्लीकेशन आईडी, रोल नंबर, स्कोर, रैंक, कटऑफ मार्क्स और क्वालिफिकेशन स्टेटस देख सकेंगे।
रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा। हालांकि अभी फाइनल आंसर की जारी नहीं हुई है, लेकिन रिजल्ट PDF में इसके रिलीज डेट की जानकारी भी दी जा सकती है। रिजल्ट जारी होने के बाद ही स्कोरकार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।
ऐसे करें GPAT Result 2026 चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं
- अब “Examinations” सेक्शन में जाकर GPAT पर क्लिक करें
- अब “Result” लिंक को चुनें
- इसके बाद GPAT रैंक लिस्ट PDF पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर या नाम सर्च करके रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें
NBEMS रिजल्ट जारी करने के बाद स्कोरकार्ड की तारीख भी घोषित करेगा। आमतौर पर, रिजल्ट के एक हफ्ते के भीतर उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
ध्यान रहे कि स्कोरकार्ड केवल 6 महीने तक ही वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। इसके बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का मौका नहीं मिलेगा, इसलिए उम्मीदवार समय रहते इसे डाउनलोड जरूर कर लें।