GATE 2026 Result Updates: आईआईटी गुवाहाटी आज गेट 2026 के परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

GATE 2026 Result Updates: आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati) ने आज, 19 मार्च 2026 को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) के परिणामों की घोषणा कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक पोर्टल gate2026.iitg.ac.in पर देख सकते हैं।

उम्मीदवारों को अपना परिणाम देखने के लिए पोर्टल पर अपने एनरोलमेंट आईडी (Enrolment ID) और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। बता दें कि आईआईटी गुवाहाटी पहले ही फाइनल आंसर की (Final Answer Key) पहली जारी कर चुका है।

GATE 2026: महत्वपूर्ण तारीखें (Important Dates)

  • रिजल्ट की घोषणा: 19 मार्च, 2026
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड शुरू: 27 मार्च, 2026
  • निशुल्क स्कोरकार्ड डाउनलोड की अंतिम तिथि: 31 मई, 2026
  • शुल्क के साथ स्कोरकार्ड डाउनलोड (₹500): 1 जून से 31 दिसंबर, 2026 तक

स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें? (How to Download Scorecard)

  • आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए 'Login' टैब पर क्लिक करें।
  • अपनी एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट करें।
  • आपकी स्क्रीन पर GATE 2026 Scorecard दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।

3 साल तक वैध रहेगा स्कोरकार्ड
गेट 2026 का स्कोरकार्ड परिणाम घोषित होने की तारीख से तीन साल तक वैध रहता है। इसका उपयोग छात्र आईआईटी (IITs) और आईआईएससी (IISc) में एम.टेक (M.Tech) दाखिले के साथ-साथ विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) में नौकरियों के लिए कर सकते हैं।

काउंसलिंग और आगे की प्रक्रिया
आईआईटी गुवाहाटी जल्द ही COAP 2026 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी करेगा। हालांकि, कई आईआईटी जैसे मद्रास, गांधीनगर और हैदराबाद ने अपने स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया की तारीखें घोषित करना शुरू कर दिया है। IISc बैंगलोर के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है, जिसके लिए पंजीकरण फिलहाल खुले हैं।