CUET PG 2026 Admit Card : पोस्टग्रेजुएट एडमिशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2026 की शेष परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

CUET PG 2026 Admit Card : पोस्टग्रेजुएट एडमिशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2026 की शेष परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार 24, 25 और 27 मार्च 2026 को परीक्षा देने वाले हैं, वे अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg से डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET PG 2026: परीक्षा शेड्यूल
परीक्षा तिथि: 6 मार्च से 27 मार्च 2026
विशेष तिथियां: 24, 25 और 27 मार्च (एडमिट कार्ड जारी)
परीक्षा मोड: CBT (Computer-Based Test)
परीक्षा केंद्र: 292 शहर (भारत) + 16 शहर (विदेश)

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाएं
  • इसके बाद “CUET PG Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें
  • अब “Submit” पर क्लिक करें
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा
  • डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें