BSEB 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज 28 मार्च को जारी नहीं होगा। बोर्ड ने फर्जी नोटिफिकेशन को लेकर छात्रों को अलर्ट किया है। मैट्रिक के नतीजे 30 मार्च को आने की संभावना है।

BSEB 10th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के 10वीं के छात्रों को आज रिजल्ट के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि मैट्रिक परीक्षा 2026 के नतीजे आज, 28 मार्च को घोषित नहीं किए जाएंगे। छात्र किसी भी आधिकारिक घोषणा के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर नजर रखें।

फर्जी नोटिफिकेशन से छात्र रहें सावधान
सोशल मीडिया पर मैट्रिक रिजल्ट को लेकर एक फर्जी नोटिफिकेशन वायरल हो रहा है, जिसमें आज नतीजे जारी होने का दावा किया गया था। बिहार बोर्ड ने इस पर संज्ञान लेते हुए छात्रों और अभिभावकों को अलर्ट किया है कि वे ऐसी भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आधिकारिक सूचना केवल उनके प्रमाणित हैंडल्स और वेबसाइट पर ही दी जाएगी।

इस दिन आ सकते हैं नतीजे
सूत्रों के मुताबिक, बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अब 30 मार्च (सोमवार) को घोषित होने की प्रबल संभावना है। इस साल मैट्रिक की परीक्षा में 15 लाख से अधिक (15,12,687) छात्र शामिल हुए थे। बता दें कि परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं।

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना स्कोरकार्ड चेक कर पाएंगे:

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • results.biharboardonline.com
  • secondary.biharboardonline.com

कैसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड?
नतीजे घोषित होने के बाद छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (जैसे biharboardonline.bihar.gov.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर 'BSEB Matric 10th Scorecard PDF' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें।
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।