Logo
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड आज दोपहर 1:30 बजे इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा। 13 लाख से अधिक छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर देख सकते हैं।

Bihar Board 12th Result 2026 today: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम आज, 23 मार्च को घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने कहा है कि नतीजों की घोषणा दोपहर 1:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। इस दौरान बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी तीनों संकायों- कला (Arts), विज्ञान (Science) और वाणिज्य (Commerce) के टॉपर्स के नामों का भी ऐलान करेंगे।

13 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी परीक्षा
इस वर्ष बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में राज्य भर के 1,762 केंद्रों पर कुल 13,17,846 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। यह परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा के सफल संचालन के बाद अब छात्रों की धड़कनें तेज हैं, क्योंकि आज उनकी कड़ी मेहनत का फल सामने आने वाला है।

Bihar Board 12th Result 2026 today: 12bवीं का रिजल्ट कैसे करें चेक?
परिणाम घोषित होने के बाद छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं।
  • होमपेज पर "BSEB Inter Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें।
  • सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए मार्कशीट का प्रिंटआउट जरूर ले लें।
7