AP EAPCET 2026: आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और फार्मेसी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP EAPCET) 2026 से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (JNTU), काकीनाडा आज यानी 13 अप्रैल 2026 को एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार (Correction Window) का आखिरी मौका बंद करने जा रही है।
जो उम्मीदवार अपने आवेदन में किसी भी प्रकार की गलती सुधारना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट AP EAPCET Official Website पर जाकर तुरंत बदलाव कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी तरह का एडिट करने का मौका नहीं मिलेगा।
महत्वपूर्ण तारीखें
- करेक्शन विंडो: 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026
- हॉल टिकट जारी: 28 अप्रैल 2026
- इंजीनियरिंग परीक्षा: 12 से 15 मई और 18 मई 2026
- एग्रीकल्चर और फार्मेसी परीक्षा: 19 से 20 मई 2026
- प्रोविजनल आंसर-की: 23 मई 2026
- ऑब्जेक्शन की अंतिम तिथि: 25 मई 2026
- संभावित रिजल्ट: 1 जून 2026
क्या-क्या कर सकते हैं सुधार?
कैटेगरी-1 (डायरेक्ट एडिट नहीं होगा):
इन डिटेल्स को बदलने के लिए ईमेल के जरिए रिक्वेस्ट भेजनी होगी
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- जन्मतिथि
- फोटो और सिग्नेचर
- एग्जाम स्ट्रीम
- क्वालिफाइंग एग्जाम हॉल टिकट नंबर
- कम्युनिटी
कैटेगरी-2 (ऑनलाइन एडिट संभव):
इन डिटेल्स को आज तक ऑनलाइन बदला जा सकता है
- क्वालिफाइंग एग्जाम ईयर
- लोकल एरिया स्टेटस
- माध्यम (Medium)
- पैरेंट्स की इनकम
- जेंडर, एड्रेस, आधार आदि
ऑब्जेक्शन फीस
आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न ₹300 फीस देनी होगी। सही आपत्ति पाए जाने पर फीस रिफंड कर दी जाएगी।