A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

वकील बनने की तैयारी कर रहे लॉ ग्रेजुएट्स के लिए अहम खबर है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 (AIBE-21) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 11 फरवरी 2026 से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। BCI की ओर से साफ किया गया है कि आवेदन की अंतिम तिथि के बाद कोई एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा, इसलिए उम्मीदवार समय रहते फॉर्म भर लें।

AIBE 21 परीक्षा कब होगी?
BCI की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार AIBE 21 परीक्षा का आयोजन 7 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में पास होने के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 45%, जबकि SC, ST और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 40% अंक लाने होंगे।

AIBE 21 Registration 2026: जरूरी तारीखें

  1. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 11 फरवरी 2026
  2. आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2026
  3. फीस भुगतान की अंतिम तारीख: 1 मई 2026
  4. फॉर्म करेक्शन की अंतिम तिथि: 3 मई 2026
  5. एडमिट कार्ड जारी: 22 मई 2026
  6. परीक्षा तिथि: 7 जून 2026

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
AIBE 21 आवेदन करते समय उम्मीदवारों को ये दस्तावेज अपलोड करने होंगे—

  1. पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  2. स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर
  3. LLB डिग्री सर्टिफिकेट और मार्कशीट
  4. LLM सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  5. एडवोकेट आईडी कार्ड
  6. LLM मार्कशीट / ग्रेड रिपोर्ट (यदि लागू हो)

AIBE 21 Registration 2026: आवेदन कैसे करें?
AIBE 21 परीक्षा के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया आसान है—

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे Registration Link पर क्लिक करें।
  • नाम, एनरोलमेंट नंबर, एनरोलमेंट स्टेट और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी भरें।
  • इसके बाद व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें।
  • परीक्षा के लिए अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।
  • फॉर्म सबमिट करें।
  • रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड आपके ईमेल और मोबाइल पर भेज दिए जाएंगे।
  • अब लॉगिन करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें।