NEET PG 2025 Result घोषित: Official Website से ऐसे करें Scorecard और Rank List डाउनलोड

NEET PG Result 2025
NEET PG Result 2025 OUT: मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर! नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने मंगलवार को NEET PG 2025 रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब natboard.edu.in या nbe.edu.in की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना स्कोरकार्ड और NEET PG Result 2025 PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट के साथ ही NEET PG Cut Off 2025 और टॉपर की डिटेल भी जारी की गई है, जिससे उम्मीदवार अपने चयन की संभावनाओं का अंदाजा लगा सकते हैं।
NEET PG 2025 कटऑफ
- ओपन कैटेगरी (UR): 276
- ओपन PwD: 255
- SC/ST/OBC (सहित PwD): 235
परीक्षा की तारीख और अन्य जानकारियां
- परीक्षा तिथि: 3 अगस्त 2025
- मोड: कंप्यूटर आधारित (CBT)
- कुल उम्मीदवार: 2.42 लाख से अधिक
- परीक्षा केंद्र: 1,052 (301 शहरों में)
- प्रश्न: 200 (MCQ)
- अवधि: 3 घंटे 30 मिनट
- नेगेटिव मार्किंग: 25% (गलत उत्तर पर)
NBEMS ने परीक्षा के निष्पक्ष आयोजन के लिए कड़े इंतजाम किए थे। इसमें देशभर के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों से 2200 से अधिक फैकल्टी सदस्य ड्यूटी पर लगाए गए।
NEET PG Result 2025 OUT: डायरेक्ट लिंक से डाउलोड करें रिजल्ट PDF
NEET PG 2025 क्यों जरूरी?
यह परीक्षा MD, MS और PG डिप्लोमा कोर्सेज (2025-26 सेशन) में प्रवेश के लिए क्वालिफाइंग और रैंकिंग टेस्ट है। इसके साथ ही यह पोस्ट-MBBS DNB कोर्सेज, डायरेक्ट 6-वर्षीय DrNB प्रोग्राम्स और NBEMS डिप्लोमा कोर्सेज में प्रवेश के लिए भी लागू होती है।
NBEMS केवल परीक्षा आयोजित करने और रिजल्ट घोषित करने के लिए जिम्मेदार है। काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट की जिम्मेदारी संबंधित प्राधिकरणों की होगी।
