NEET PG Counselling 2025: एमसीसी ने राउंड 2 के लिए जोड़े 2620 नई सीटें, यहां देखें पूरी लिस्ट

MCC ने NEET PG Counselling 2025 के Round 2 के लिए 2620 नई सीटें जोड़ी हैं।
NEET PG 2025 काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने Round 2 के लिए कुल 2620 नई सीटें जोड़ दी हैं। इन सीटों में MD, MS और DNB कोर्सेस शामिल हैं। उम्मीदवार mcc.nic.in पर जाकर Added Seats List डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी सीटों की लिस्ट में राज्य, संस्थान का नाम, संस्थान का प्रकार, कोटा, ब्रांच, कैटेगरी और सीटों की संख्या विस्तृत रूप से दी गई है।
Round 2 काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल
प्रक्रिया | तारीख |
रजिस्ट्रेशन | 5 दिसंबर – 9 दिसंबर 2025 |
चॉइस फिलिंग | 6 दिसंबर – 9 दिसंबर 2025 |
चॉइस लॉकिंग | 9 दिसंबर 2025 |
सीट आवंटन प्रोसेस | 10 – 11 दिसंबर 2025 |
परिणाम घोषित | 12 दिसंबर 2025 |
कॉलेज रिपोर्टिंग/जॉइनिंग | 13 – 21 दिसंबर 2025 |
डेटा वेरिफिकेशन | 22 – 23 दिसंबर 2025 |
Added Seats List डाउनलोड कैसे करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके Added Seats List चेक कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Added Seats List' लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर नई सीटों की लिस्ट PDF खुल जाएगी।
- फाइल डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
