NEET PG 2025: नीट पीजी एग्जाम का सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड 31 जुलाई को; जानिए कब होगी परीक्षा

NEET PG 2025 exam city slip OUT
X

NEET PG 2025 exam city slip OUT

NEET PG 2025 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। उम्मीदवार रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। एडमिट कार्ड 31 जुलाई 2025 को जारी होगा।

NEET PG 2025 exam city slip OUT: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2025 परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप को आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उन्हें उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर परीक्षा शहर की जानकारी भेज दी गई है।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, NEET PG 2025 के सभी आवेदकों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर 21 जुलाई 2025 को परीक्षा शहर की जानकारी भेज दी गई है।

बता दें कि उम्मीदवारों को पहले ही परीक्षा शहर चुनने का मौका दिया गया था। यह एप्लिकेशन विंडो 13 जून 2025 से 17 जून 2025 तक खुली रही थी।

उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि एग्जाम सिटी स्लिप केवल परीक्षा के शहर की जानकारी देती है, जबकि सटीक परीक्षा केंद्र का पता उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिया जाएगा।

NEET PG 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

NBEMS ने बताया कि NEET PG 2025 का एडमिट कार्ड 31 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को अपने परीक्षा केंद्र का सटीक पता और अन्य जरूरी निर्देश मिल जाएंगे।

NEET PG 2025: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध “NEET PG 2025 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।

NEET PG 2025: कब आयोजित होगी नीट परीक्षा?

नीट पीजी 2025 परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त 2025 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा अंग्रेजी भाषा में होगी और इसे पूरा करने के लिए 3 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें से सही उत्तर का चयन करना होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story